रांची में सभा किये बिना लौटे सिद्धू सभा की अनुमति नहीं ली गयी थी

Updated at : 01 May 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में सभा किये बिना लौटे सिद्धू सभा की अनुमति नहीं ली गयी थी

रांची : पूर्व क्रिकेटर सह पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को रांची में कार्यक्रम किये बिना लौटना पड़ा. नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में सेक्टर 2 स्थित राजेंद्र भवन के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व क्रिकेटर सह पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को रांची में कार्यक्रम किये बिना लौटना पड़ा. नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में सेक्टर 2 स्थित राजेंद्र भवन के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि अचानक दिल्ली जाने की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. श्री सिद्धू जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए रांची आयेंगे. हालांकि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी थी. इधर आधिकारिक सूत्राें के मुताबिक पार्टी ने इस कार्यक्रम की अनुमति भी प्रशासन से नहीं ली थी. उधर प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण हजारीबाग में सिद्धू के रोड शो का कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा. बाद में उन्हाेंने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी भड़ास जिला प्रशासन पर निकाली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola