ePaper

जयंत सिन्हा, अर्जुन मुंडा व बाबूलाल की प्रतिष्ठा दांव पर, रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में चुनाव छह मई को

Updated at : 01 May 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जयंत सिन्हा, अर्जुन मुंडा व बाबूलाल की प्रतिष्ठा दांव पर, रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में चुनाव छह मई को

रांची : झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव छह मई को रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा से […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव छह मई को रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की प्रतिष्ठा दांव पर होगी.
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर कांग्रेस ने गोपाल साहू व सीपीआई ने भुवनेश्वर मेहता को उम्मीदवार बनाया है. खूंटी में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं. इनके खिलाफ कांग्रेस से काली चरण मुंडा चुनाव मैदान में हैं. रांची में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ के बीच होता दिख रहा है.
वहीं भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी रामटहल चौधरी भी चुनाव मैदान में खड़े हैं. कोडरमा में झाविमो के बाबूलाल मरांडी, भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और माले के विधायक राजकुमार यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है. चार मई को इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम जायेगा. ऐसे में प्रत्याशियों के साथ दलों के स्टार प्रचारक क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं.
दूसरे चरण में पहली बार मतदान करेंगे एक लाख युवा
रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में पहली बार 18-19 वर्ष के एक लाख नौ हजार 25 मतदाता वोट डालेंगे. इन चारों लोकसभा में 65 लाख 87 हजार 28 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. रांची में सबसे अधिक 19 लाख 10 हजार 955 मतदाता हैं. वहीं खूंटी में 11.99 लाख, हजारीबाग में 16.64 लाख और कोडरमा में 18.12 लाख मतदाता हैं. रांची में पहली बार वोट देनेवाले युवा मतदाताओं की संख्या 38710, खूंटी में 22445, कोडरमा में 24584 व हजारीबाग में 23286 है.
रांची संसदीय टीट में सबसे ज्यादा व खूंटी में सबसे कम प्रत्याशी
दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में रांची लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां पर कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 20 है. वहीं खूंटी में सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जबकि कोडरमा में 14 व हजारीबाग में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं.
रांची लोकसभा में मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता की संख्या
ईचागढ़ 198501
सिल्ली 250451
खिजरी 323356
रांची 326909
हटिया 421487
कांके 390251
खूंटी लोकसभा में मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता की संख्या
खरसावां 203649
तमाड़ 205123
तोरपा 175950
खूंटी 201860
सिमडेगा 221055
कोलिबिरा 191875
हजारीबाग लोकसभा में मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता की संख्या
बरही 281125
बड़कागांव 330512
रामगढ़ 304636
मांडू 377096
हजारीबाग 371107
कोडरमा लोकसभा में मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता की संख्या
कोडरमा 327406
बरकट्ठा 329969
धनवार 299750
बगोदर 311100
जमुआ 283956
गांडेय 259904
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola