ePaper

27 अप्रैल 2019 से मतदाता पर्ची का वितरण, घर-घर जाकर BLO करेंगे पर्ची का वितरण

Updated at : 26 Apr 2019 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
27 अप्रैल 2019 से मतदाता पर्ची का वितरण, घर-घर जाकर BLO करेंगे पर्ची का वितरण

रांची : 08-रांची संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार पंजीकृत मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची तिथिवार उपलब्ध करायी जायेगी. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता के घर पर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को पर्ची वितरण सुनिश्चित कराने के संबंध […]

विज्ञापन

रांची : 08-रांची संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार पंजीकृत मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची तिथिवार उपलब्ध करायी जायेगी. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता के घर पर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को पर्ची वितरण सुनिश्चित कराने के संबंध में आदेश दिये हैं.

विधानसभावार मतदाता पर्ची वितरण की तिथि निम्न है : –

विधानसभा क्रमांक/नाम – दिनांक

61-सिल्ली – 27/04/2019 से 01/05/2019

62-खिजरी – 27/04/2019 से 01/05/2019

65-कांके – 27/04/2019 से 01/05/2019

58-तमाड़ – 28/04/2019 से 02/05/2019

63-रांची – 28/04/2019 से 02/05/2019

64-हटिया – 28/04/2019 से 02/05/2019

संबंधित बीएलओ पर्ची वितरण के दौरान दी गयी पंजी में हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान प्राप्त करेंगे. घर में संबंधित मतदाता नहीं होने पर घर के किसी ऐसे सदस्य को पर्ची दी जायेगी जो स्वयं भी मतदाता हो. मतदाता पर्ची किसी भी स्थिति में समूह में किसी को नहीं दी जायेगी.

किसी भी प्रकार से अनाधिकृत व्यक्ति के माध्यम से वितरण कराना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा आईपीसी के तहत दण्डनीय है. मतदाता पर्ची वितरण के दौरान कोई मतदाता मृत हो गये हों, अनुपस्थित हैं या स्थानांतरित हो गये हो तो उनके मतदाता पर्ची पर ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) जो भी लागू हो अंकित किया जायेगा.

बीएलओ के पास दो प्रति वर्णक्रमानुसार फोटो रहित मतदाता सूची उपलब्ध होगी, जिसका उपयोग मतदाताओं के क्रमांक आदि खोजने के कार्य में लाया जायेगा. वितरण के बाद बची हुई पर्ची बीएलओ द्वारा संबंधित ईआरओ को वापस लौटा दिया जायेगा. वितरण संबंधी कार्यक्रम की सूचना सभी राजनैतिक दल/अभ्यर्थियों को भी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola