ePaper

रांची : आज राजनाथ, 27 को अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार

Updated at : 23 Apr 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आज राजनाथ, 27 को अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार

रांची : भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा झारखंड में तय किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित आला नेताओं के कार्यक्रम का खाका बनाया जा रहा है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं. 29 अप्रैल को उनका कार्यक्रम […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा झारखंड में तय किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित आला नेताओं के कार्यक्रम का खाका बनाया जा रहा है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं. 29 अप्रैल को उनका कार्यक्रम तय हो रहा है़
वह गिरिडीह या कोडरमा में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते है़ं हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आज रांची में रोड शो करने के बाद अगले दिन लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
इधर, मंगलवार को ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह राज्य में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे है़ं श्री सिंह आज तीन चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे.
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह सबसे पहले हुसैनाबाद में चुनावी सभा करेंगे, उसके बाद वह ईटखोरी जायेंगे. इसके बाद वह चौपारण में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अप्रैल को झारखंड आयेंगे. वह पलामू में चुनावी सभा में बोलेंगे. श्री शाह राजधानी रांची में रात्रि विश्राम करेंगे. रांची में भी वह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसको लेकर पार्टी कार्यक्रम का खाका तैयार कर रही है़ सूचना के मुताबिक श्री शाह पार्टी नेताआें के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर भी मंथन कर सकते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola