रांची : दूसरे चरण के चुनाव में कोडरमा से 15, खूंटी से 11 व हजारीबाग से 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध मिले
Updated at : 21 Apr 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट के लिए भरे गये नामांकन की जांच शनिवार को हुई. कोडरमा सीट के लिए 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. जबकि, तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किये. खूंटी सीट के लिए 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट के लिए भरे गये नामांकन की जांच शनिवार को हुई. कोडरमा सीट के लिए 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. जबकि, तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किये.
खूंटी सीट के लिए 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी में ठीक पाये गये. नौ प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किये गये. वहीं, हजारीबाग सीट के लिए 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये. दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. इस चरण के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है. दूसरे चरण के लिए छह मई को मतदान होना है.
राज्य में तीसरे चरण के चुनाव में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट (एसटी) के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. 20 अप्रैल को 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इन चार सीटों के लिए अब तक 95 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है. कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं. तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी.
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 24 अप्रैल को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है. 12 मई को मतदान होगा. शनिवार को गिरिडीह सीट के लिए पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया. 25 नामांकन पत्र बिके. गिरिडीह के लिए अब तक कुल 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है. 11 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं. धनबाद सीट के लिए तीन नामांकन भरे गये. पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.
धनबाद के लिए अब तक कुल 24 नामांकन पत्रों की बिक्री और सात नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं. जमशेदपुर सीट के लिए चार नामांकन पत्र बिके. तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. अब तक जमशेदपुर से कुल सात लोगों ने पर्चा भरा है. 18 नामांकन पत्र बेचे गये हैं. वहीं, सिंहभूम के लिए शनिवार को चार लोगों ने नामांकन किया. तीन नामांकन पत्र बिके. इस सीट के लिए अब तक 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है. पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




