रांची : नियोजन नीति मामले में सुनवाई आज
Updated at : 09 Apr 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में लागू नियोजन नीति को चुनौती देनेवाली याचिका पर नाै अप्रैल को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. यह मामला चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में सूचीबद्ध है. प्रार्थी सोनी कुमारी ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को चुनौती दी है. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने राज्य के 13 जिलों में चतुर्थवर्गीय […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में लागू नियोजन नीति को चुनौती देनेवाली याचिका पर नाै अप्रैल को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. यह मामला चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में सूचीबद्ध है. प्रार्थी सोनी कुमारी ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को चुनौती दी है. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने राज्य के 13 जिलों में चतुर्थवर्गीय व तृतीय वर्गीय पदों को उसी जिले के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए शत प्रतिशत रिजर्व कर दिया है.
सिर्फ 11 जिलों के चतुर्थवर्गीय व तृतीय वर्गीय पदों को रिजर्व नहीं किया गया है. इन 11 जिलों के अभ्यर्थी रिजर्व किये गये 13 जिलों में आवेदन
नहीं कर सकेंगे. प्रार्थी ने सरकार की इसी नीति को चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




