रांची : सक्षम और निर्णायक नेतृत्व ही जनता की चाहत: सुदेश महतो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि देश को एक सच्चे और ऊर्जावान देशप्रेमी नेतृत्व की जरूरत है. नरेंद्र मोदी वह शख्सियत हैंए जिनके हाथों में देश सुरक्षित रहेगा और तेजी से विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा. इसलिए झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार […]
विज्ञापन
रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि देश को एक सच्चे और ऊर्जावान देशप्रेमी नेतृत्व की जरूरत है. नरेंद्र मोदी वह शख्सियत हैंए जिनके हाथों में देश सुरक्षित रहेगा और तेजी से विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा. इसलिए झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभायें.
श्री महतो ने ये बातें डुमरी में आजसू की बूथ कमेटियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही. बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो, डुमरी की प्रमुख यशोदा देवी के अलावा लोकसभा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










