आज से सांस्कृतिक महाेत्सव, मिथिला स्टॉल भी लगाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2019 1:22 AM
रांची : झारखंड मिथिला मंच द्वारा पटेल भवन, हरमू में आयोजित तीन दिवसीय मिथिला महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया. इस अवसर पर काव्य समागम का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत रूपा चौधरी एवं निभा झा द्वारा गाये गये गोसाउनिक गीत जय जय भैरवी असुर भयावनी, पशुपति भामिनि माया … से हुआ. उदघाटन सत्र में […]
रांची : झारखंड मिथिला मंच द्वारा पटेल भवन, हरमू में आयोजित तीन दिवसीय मिथिला महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया. इस अवसर पर काव्य समागम का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत रूपा चौधरी एवं निभा झा द्वारा गाये गये गोसाउनिक गीत जय जय भैरवी असुर भयावनी, पशुपति भामिनि माया … से हुआ.
उदघाटन सत्र में मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा ने साहित्य के पुरोधा मोहन भारद्वाज व विवेकानंद ठाकुर की स्मृति को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के संयोजक मनोज मिश्र ने मैथिली साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला. युवा कवि चंदन ने अपनी कविता गीत प्राण स बढ़ी प्रिये देश जिनका लगैन, हम करैत छी नमन ओहि परमवीर द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद अन्य कविता पेश किये गये़ डॉ नरेश कुमार विकल ने हम जिनगी बहरी काट के चूमैत रहलहुं, फल रही गेलहुं गिनते, तरसैट रहलहुं… , जुग जग चली अब्बी रहल छे बाजब मिश्री के घोल सन, हमरा कोइली बाजब तोहर ओल सन… पेश किया.
इसके अलावा सियाराम झा सरस अपने गीत उतरल एतै मिथिलांचल शुभ मंगलम शुभ मंगलम एवं डॉ कृष्णमोहन झा के अहांक सोनक गढल हम माटिक बनल पेश किया. इससे पूर्व प्रात: साढ़े नौ बजे विद्यापति चौक पर बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
पुस्तक मेला में खरीदारी : मौके पर पुस्तक मेला भी लगाया गया था, जहां लोगों ने पुरातन साहित्य से लेकर युवा साहित्यकारों की पुस्तकें खरीदी. इसमें उनकी पुस्तकें प्रदर्शित की गयी थी.
आज क्या होगा हरमू मैदान में : शाम चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा. दिल्ली से आनेवाली राइजिंग स्टार मैथिली ठाकुर, मैथिली द्रुपद सम्राट पंडित हरि नाथ झा, मैथिल कोकिला रंजना झा, मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्र, युवा हृदय सम्राट माधव राय, पूनम मिश्रा, जूली झा, प्रतिभा चौधरी के संग स्थानीय कलाकार निभा झा, रूपा चौधरी एवं ज्योति मिश्रा के गीत पेश किये जायेंगे.
स्टॉल भी लगा : मौके पर मिथिला स्टॉल भी लगाया गया है. जिसमें पाग, जनेऊ, दोपट्टा, सिक्की मौनी, मिथिला पेंटिंग, मैथिली गीतों की सीडी, कैसेट, व्यंजन के अलावा माछ भात, दही चूरा, मखाना के खीर सहित अन्य कुछ उपलब्ध रहेगा.
रांची : सरहुल को लेकर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की बैठक नगड़ा टोली स्थित सरना भवन कार्यालय में हुई. इसमें आदिवासी समाज से आह्वान किया गया कि सरहुल शोभायात्रा में अपनी परंपरागत वेशभूषा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होकर अपनी एकजुटता व शक्ति का परिचय दें. इ
स बार राजधानी रांची में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 400 से अधिक सरहुल टोलियां के अलावा आसपास के आदिवासी विद्यार्थियों की 51 मंडलियां भी शामिल रहेंगी. मौके पर कार्तिक उरांव व रामदयाल मुंडा को विशेष रूप से याद किया जायेगा़
देश-विदेश से जुटेंगे लोग : महिला अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि महोत्सव को देखने के लिए झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अलावा असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात,मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के लोग आयेंगे. विदेशी सैलानी भी जुटेंगे़
विभूतियों के कटआउट लगायेंगे, शहर को सरना झंडों से पाटेंगे : उन्होंने बताया कि जय आदिवासी केंद्रीय परिषद द्वारा इस बार सरना झंडा से राजधानी के मुख्य मार्गों व आसपास के इलाकों को पाटा जायेगा.
आदिवासी विभूतियों, आदिवासी धर्म दर्शन के ज्ञाताओं के फ्लैक्स फोटो, कट आउट भी लगाये जायेंगे, जो अल्बर्ट एक्का चौक में आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने पाहन-पुजार से आग्रह किया कि वे अपने सरना स्थल में समय पर पूजा करायें और दिन के एक बजे टोलियां शोभायात्रा में शामिल हो जायें.
सरकार से मांग की गयी कि सरना धर्मावलंबियों के लिए विशेष अवकाश का प्रावधान किया जाये. पुलिस- प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि व नगर निगम से जलापूर्ति व अन्य मूलभूत जरूरतों की पूर्ति की मांग की गयी़
मौके पर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोदी कच्छप, प्रदेश प्रवक्ता हलधर चंदन पाहन, पारस लकड़ा, मुन्ना टोप्पो, गीता लकड़ा, सुनील मुंडा, शशि प्रधान, विमल उरांव, विनोद उरांव, राजेंद्र उरांव, कोमोलिना गाड़ी, ऐंजला टुडू, सोनी लकड़ा व अन्य मौजूद थे.
सरहुल शोभायात्रा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिलेगी ट्रॉफी : सरना सेवा ट्रस्ट ने सरहुल शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रनिंग शील्ड देने की घोषणा की है. कृष्णकांत टोप्पो ने बताया कि शोभायात्रा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले जुलूस और सबसे पहले सिरमटोली सरना स्थल पहुंचनेवाले सरहुल जुलूस को रनिंग ट्रॉफी दी जायेगी.
रांची : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के डॉ रामदयाल मुंडा सभागार में विभागाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी नाथ साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. इसमें यह बताया गया कि आठ अप्रैल को आयोजित सरहुल महोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










