रांची़ : अपहरण का आरोपी काटांटोली से गिरफ्तार

Updated at : 04 Apr 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : अपहरण का आरोपी काटांटोली से गिरफ्तार

रांची़ : कोलकाता में अपहरण के एक मामले में आरोपी की तलाश में कोलकाता से रांची पहुंची पुलिस ने बुधवार को लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार के सहयोग से छापेमारी की. पुलिस की टीम ने अपहरण के आरोपी जियाउर रहमान को कांटाटोली चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता पुलिस उसे अपने साथ […]

विज्ञापन
रांची़ : कोलकाता में अपहरण के एक मामले में आरोपी की तलाश में कोलकाता से रांची पहुंची पुलिस ने बुधवार को लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार के सहयोग से छापेमारी की. पुलिस की टीम ने अपहरण के आरोपी जियाउर रहमान को कांटाटोली चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिये ले गयी है. जानकारी के अनुसार फरवरी में फिरौती के लिए एक बच्चे के अपहरण काे लेकर पश्चिम बंगाल के एक थाना में केस दर्ज हुआ था. केस में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. साथ ही पुलिस ने अपहृत बच्चे को भी बरामद कर लिया था.
पूर्व में जेल भेजे गये आरोपी ने घटना में जियाउर रहमान की संलिप्तता की जानकारी दी थी. तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. जब कोलकाता पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है, तो पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया. इसके बाद रांची पहुंची और आराेपी को पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola