ePaper

JMM ने झारखंड में 4 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की, ओडिशा-बंगाल में भी इन्‍हें दी टिकट

Updated at : 03 Apr 2019 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
JMM ने झारखंड में 4 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की, ओडिशा-बंगाल में भी इन्‍हें दी टिकट

रांची : झारखंड में यूपीए महागठबंधन ने 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा की. कुल 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा. अब सीटों के बंटवारे के बाद कांग्रेस ने झारखंड में जहां अपने हिस्‍से के 7 सीटों पर अपने […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में यूपीए महागठबंधन ने 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा की. कुल 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा.

अब सीटों के बंटवारे के बाद कांग्रेस ने झारखंड में जहां अपने हिस्‍से के 7 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा मंगलवार को कर दी. वहीं बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने हिस्‍से के 4 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी.

केंद्रीय अध्‍यक्ष शिबू सोरेन उम्‍मीदवारों के नामों पर अंतिम सहमति दी. इसके अनुसार दुमका से शिबू सोरेन, जमशेदपुर से चंपई सोरेन, गिरिडीह से जगरनाथ महतो और राजमहल से विजय हांसदा झामुमो की टिकट पर चुनावी मैदान पर होंगे.

इधर झामुमो ने ओडिशा में विधानसभा के लिए पांच और लोकसभा के लिए एक सीट पर अपने उम्‍मीदवरों के नामों की घोषणा की. जिसमें मयूरभंज लोकसभा सीट पर श्रीमती अंजली सोरेन को पार्टी ने टिकट दिया. वहीं सरसकेना विधानसभा से महेशचंद्र हेंब्रम, बंगरीपोसी से सुंदर मोहन सिंह, मोराडा से कलिंग केसरी जेना, बीरमित्रापुर से सेवियन आइंद और रायरंगपुर से सुनाराम टुडू को चुनावी मैदान पर उतारा है.

बंगाल के 9 सीटों पर भी झामुमो ने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. रायगंज से संताप हांसदा, मालदा उत्तर से जोसेफ किस्‍कू, मालदा दक्षिण से सुरेश चंद्र सरकार, बालुरघाट से नरेन टुडू, आसनसोल से नाजनी बेगम, बांकुडा से विप्‍लव मरांडी, पुरुलिया से दिपेंदु महतो, झारग्राम से कमल बास्‍के और बीरभूम से शिवरतन शर्मा को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है.

झारखंड में महागठबंधन में किसको कौन सीट

कांग्रेस (सात) : रांची, खूंटी, लोहरदगा, प.सिंहभूम, हजारीबाग, चतरा व धनबाद.

झामुमो (चार) : दुमका, राजमहल, गिरिडीह व जमशेदपुर

झाविमो (दो) : कोडरमा व गोड्डा

राजद (एक) : पलामू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola