रांची : एंजियोप्लास्टी के दौरान मरीज की मौत, हंगामा
Updated at : 03 Apr 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग का मामला रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज की मौत के बाद मंगलवार को उसके परिजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया. शिवपुरी कांके रोड निवासी 70 वर्षीय शशि भूषण प्रसाद को हार्ट अटैक के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को एंजियोग्राफी के बाद […]
विज्ञापन
रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग का मामला
रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज की मौत के बाद मंगलवार को उसके परिजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया. शिवपुरी कांके रोड निवासी 70 वर्षीय शशि भूषण प्रसाद को हार्ट अटैक के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को एंजियोग्राफी के बाद एंजियोप्लास्टी की जा रही था, लेकिन उसी दौरान मरीज की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि वह अपने मरीज को एयर एंबुलेंस से बाहर ले जाने के लिए तैयार थे. वह डॉक्टर से मरीज की स्थिति की लगातार जानकारी ले रहे थे, लेकिन मरीज की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी कर दी गयी.
जानकारी के अनुसार मरीज का इलाज डाॅ प्रवीण श्रीवास्तव की देखरेख में चल रहा था. उन्होंने मरीज को बचाने के लिए टेंपररी पेसमेकर भी लगाया, लेकिन मरीज की स्थिति बिगड़ गयी और मौत हो गयी. हंगामा की जानकारी होने पर अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बरियातू थाना को इसकी सूचना दी. सूचना पर बरियातू पुलिस व सैप के जवान वहां पहुंचे व मामले को शांत कराया. परिजन इलाज से संबंधित कागज की मांग कर रहे थे. परिजन के हंगामा को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की देखरेख में डॉ श्रीवास्तव को घर पहुंचाया है. रिम्स निदेशक ने डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उनको मामले की जानकारी हुई है. इसकी जानकारी लेंगे कि मरीज की मौत कैसे हो गयी.
दुर्घटना के शिकार होने से बचे रिम्स निदेशक
रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह अस्पताल परिसर में ही दुर्घटना के शिकार होने से बच गये. सोमवार को वे मॉर्निंग वाॅक से लौट रहे थे. अधीक्षक कार्यालय के पास फुटपाथ पर एक निजी एंबुलेंस चालक ने अपनी गाड़ी घुसा दी. उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और एंबुलेंस ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी लेकर भाग गया.
हालांकि, बाद में वह सीसीटीवी से गाड़ी का नंबर निकालवाया और इसकी सूचना बरियातू थाने को दी. निदेशक की शिकायत पर बरियातू थाना द्वारा एंबुलेंस चालक को थाने बुलाया गया. ड्राइवर से मामले की जानकारी ली गयी. उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था. वह फुटपाथ पर गाड़ी खड़ा करना चाह रहा था, लेकिन तभी एंबुलेंस वहां चला गया. निदेशक को देखकर डर गया था, इसलिए वह वहां से भाग गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




