करोड़ों की चोरी में सरोवर नगर में छापेमारी, एक हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राउरकेला जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में हुई करोड़ों की चोरी मामले में शनिवार को सुखदेवनगर थाना की पुलिस की मदद से सरोवर नगर निवासी मुख्य आरोपी राजन श्रीवास्तव के घर छापेमारी की. छापेमारी के बाद जीआरपी पुलिस ने राजन श्रीवास्तव के बेटे शिवम श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जीआरपी […]
विज्ञापन
रांची : राउरकेला जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में हुई करोड़ों की चोरी मामले में शनिवार को सुखदेवनगर थाना की पुलिस की मदद से सरोवर नगर निवासी मुख्य आरोपी राजन श्रीवास्तव के घर छापेमारी की.
छापेमारी के बाद जीआरपी पुलिस ने राजन श्रीवास्तव के बेटे शिवम श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जीआरपी पुलिस उसे साथ ले गयी है.
छापेमारी के लिए जीआरपी पुलिस राजन श्रीवास्तव को भी रिमांड पर लेकर आयी थी. जानकारी के अनुसार राउरकेला जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले इंटरस्टेट गिरोह के सरगना राजन श्रीवास्तव सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर जीआरपी पुलिस ने 2.23 करोड़ नकद सहित फर्जी आधार कार्ड पर बने कई रेलवे टिकट भी बरामद किये थे. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में यह भी बताया था कि वे ट्रेन में घूम- घूम कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










