रांची : शराब दुकानों को लाइसेंस देने का प्रस्ताव कमेटी को भेजा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 9:39 AM
विज्ञापन
रांची : एक अप्रैल से राज्य में शराब की खुदरा दुकानों का संचालन निजी हाथों में सौंपने के लिए लाइसेंस देने का प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा गया है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी प्रस्ताव का आकलन कर उसे चुनाव आयोग की स्वीकृति के लिए भेजेगी. चुनाव की घोषणा के पूर्व उत्पाद विभाग […]
विज्ञापन
रांची : एक अप्रैल से राज्य में शराब की खुदरा दुकानों का संचालन निजी हाथों में सौंपने के लिए लाइसेंस देने का प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा गया है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी प्रस्ताव का आकलन कर उसे चुनाव आयोग की स्वीकृति के लिए भेजेगी.
चुनाव की घोषणा के पूर्व उत्पाद विभाग ने शराब दुकानों की लॉटरी का आयोजन कर लिया था. लाॅटरी कर दुकानों की बंदोबस्ती कर दी गयी थी. दुकानों का आवंटन भी हो गया था. लेकिन, शराब बेचने का लाइसेंस दुकानों को नहीं दिया जा सका था. लाइसेंस देने से पहले ही चुनाव की घोषणा के साथ आचार-संहिता लागू हो गयी.
उत्पाद विभाग ने प्रस्ताव में कहा है कि राजस्व हित में दुकान बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है. 2009 व 2014 के चुनाव के दौरान भी एेसी ही परिस्थितियां आयी थीं. उस समय भी चुनाव आयोग ने लाइसेंस देने पर आपत्ति नहीं जतायी थी. हालांकि, लाइसेंस देने का मामला चुनाव आयोग पर निर्भर करता है. आयोग द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने पर चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही लाइसेंस आवंटित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










