चान्हो के जयप्रकाश उरांव को मरणोपरांत शौर्य चक्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/चान्हो : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए असम राइफल्स के जवान चान्हो के नवाडीह निवासी जयप्रकाश उरांव को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया. राष्ट्रपति भवन में शहीद जयप्रकाश उरांव की पत्नी संगीता उरांव ने सम्मान ग्रहण किया. इस दौरान फोर्थ बटालियन असम राइफल्स के सूबेदार मेजर विशुन […]
विज्ञापन
रांची/चान्हो : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए असम राइफल्स के जवान चान्हो के नवाडीह निवासी जयप्रकाश उरांव को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया. राष्ट्रपति भवन में शहीद जयप्रकाश उरांव की पत्नी संगीता उरांव ने सम्मान ग्रहण किया.
इस दौरान फोर्थ बटालियन असम राइफल्स के सूबेदार मेजर विशुन राम, जवान रथबलिश भाई व संजीत कुमार महतो भी मौजूद थे. फोर्थ बटालियन असम राइफल्स के जवान जयप्रकाश उरांव 15 नवंबर 2017 को मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये थे. इससे पहले गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने चार उग्रवादियों को मार गिराया था.
उनके अदम्य साहस व वीरता के कारण उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई थी. सम्मान लेने के लिए संगीता उरांव को दिल्ली आमंत्रित किया गया था. सम्मान प्राप्त करने के लिए संगीता उरांव छोटी पुत्री स्मृति उरांव व परिजन महादेव उरांव के साथ 17 मार्च को दिल्ली गयी थी़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




