रांची : प्रत्याशियों की बैठक, रैलियों व सभाओं में इस्तेमाल होनेवाले वाहनों और फर्नीचरों की भी वीडियोग्राफी करायेगा आयोग

Updated at : 19 Mar 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : प्रत्याशियों की बैठक, रैलियों व सभाओं में इस्तेमाल होनेवाले वाहनों और फर्नीचरों की भी वीडियोग्राफी करायेगा आयोग

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. वीडियो कांफ्रेंसिंग डैशबोर्ड अपग्रेडेशन का कार्य निश्चित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये. जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वीडियो सर्विलांस टीम द्वारा की जानेवाली कार्रवाई के बारे में अवगत कराया. बताया कि वीडियो सर्विलांस टीम […]

विज्ञापन
रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. वीडियो कांफ्रेंसिंग डैशबोर्ड अपग्रेडेशन का कार्य निश्चित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये. जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वीडियो सर्विलांस टीम द्वारा की जानेवाली कार्रवाई के बारे में अवगत कराया.
बताया कि वीडियो सर्विलांस टीम राजनीतिक दल, प्रत्याशियों की बैठकों, रैलियों, सभाओं आदि में इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों, लाउडस्पीकर, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, फर्नीचर आदि की वीडियोग्राफी करे, ताकि उस पर दिखाये गये खर्च के व्यय प्रतिवेदन में इसकी जांच की जा सके. उन्होंने संथाल परगरना प्रमडंल के विभिन्न जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ अलग से चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी की.
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि डैशबोर्ड पर आदर्श चुनाव आचार संहिता, विधि-व्यवस्था, स्वीप और शिकायतों आदि से जुड़े डेटा को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिये.
उन्होंने धारा 107 के तहत की जानेवाली निरोधात्मक कार्रवाई के साथ गैर जमानती वारंट से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने हेल्पलाइन नंबर 1950 पर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लेने के लिए आनेवाले कॉल पर गंभीरता से पहल करने के निर्देश दिये.
इधर, रांची लोस चुनाव के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
रांची : रांची लोकसभा सीट पर स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नाम व उनके मोबाइल नंबर नीचे दिये जा रहे हैं. लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के मांडर विधानसभा क्षेत्र (जो रांची जिले में पड़ता है) के सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.
पदािधकारियों के नाम व मोबाइल नंबर
विधानसभा : 50 ईचागढ़
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
बीके मिश्र अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल
मोबाइल नंबर : 9431100002
विधानसभा : 61-सिल्ली
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
सत्येंद्र कुमार अपर समाहर्ता, रांची
मोबाइल नंबर : 9431170128
विधानसभा : 62-खिजरी
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
राजेश बरवार अपर समाहर्ता, नक्सल
मोबाइल नंबर : 9162192990
विधानसभा : 63-रांची
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
गरिमा सिंह एसडीअो सदर, रांची
मोबाइल नंबर : 9431701700
विधानसभा : 64-हटिया
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
अखिलेश कु सिन्हा अपर समाहर्ता
मोबाइल नंबर : 9431101954
विधानसभा : 65-कांके
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
मनोज कु रंजन अपर समाहर्ता, भूमि सुधार
मोबाइल नंबर : 9430146607
विधानसभा : 58-तमाड़
सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदनाम
सरोज तिर्की एसडीअो बुंडू.
मोबाइल नंबर : 9431107193
लोहरदगा संसदीय क्षेत्र : विधानसभा : 66-मांडर
मीना विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी
मोबाइल नंबर : 9431152790
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola