रांची : आज रामलाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगे चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 17 मार्च को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के साथ बैठक करेंगे. साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करेंगे. श्री दास रविवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. शनिवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रभारी व संगठन महामंत्री के […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 17 मार्च को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के साथ बैठक करेंगे. साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करेंगे. श्री दास रविवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. शनिवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रभारी व संगठन महामंत्री के साथ लोकसभा चुनाव के लिए आये दावेदारों के नाम पर विस्तार से चर्चा की. श्री दास सभी सीटों पर दो से तीन दावेदारों का नाम लेकर दिल्ली जा रहे हैं.
भाजपा की सीटिंग सीट पर उम्मीदवारों के दो-दो नाम और दुमका व राजमहल सीट पर तीन-तीन दावेदारों के नाम लेकर जाने की चर्चा है. शुक्रवार को हुई भाजपा कोर कमेटी व चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व को नाम सौंपने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व संगठन महामंत्री धर्मपाल को अधिकृत किया गया था.
13 सीटों पर लड़ेगी भाजपा : भाजपा गिरिडीह छोड़ कर राज्य की 13 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है. गिरिडीह सीट आजसू के लिए छोड़ दी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में पार्टी के अन्य नेताओं से भी बातचीत करेंगे. इसके बाद सोमवार को रांची लौटेंगे. उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




