रांची : फिर करवट लेगा मौसम, कल से तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना
Updated at : 12 Mar 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के कई जिलों में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि 13 मार्च से अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होगी. साथ ही तेज हवाएं भी चलने की आशंका जतायी गयी है. विभाग के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के कई जिलों में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि 13 मार्च से अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होगी. साथ ही तेज हवाएं भी चलने की आशंका जतायी गयी है.
विभाग के मुताबिक 13 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
वहीं, 14 मार्च को राजधानी रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इस दिन एक-दो स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके अगले दिन यानी 15 मार्च को भी कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका अधिक असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा जिले पर अधिक असर पड़ने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




