रांची : न हों परेशान, 1950 पर करें कॉल, मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभावार मोबाइल नंबर जारी

Updated at : 09 Mar 2019 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : न हों परेशान, 1950 पर करें कॉल, मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभावार मोबाइल नंबर जारी

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1950 की शुरुआत की है. रांची जिला प्रशासन ने इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी देने और उनकी शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की है. 1950 पर क्या-क्या जानकारी पा सकते हैं मतदाता हेल्पलाइन नंबर […]

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1950 की शुरुआत की है. रांची जिला प्रशासन ने इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी देने और उनकी शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की है.

1950 पर क्या-क्या जानकारी पा सकते हैं मतदाता

हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से मतदाताओं को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनका नाम मतदाता सूची में है अथवा नहीं. मतदाता सहायता केंद्र हेल्पलाइन से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने एवं सुधार संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है.

हेल्पलाइन नंबर के जरिए मतदाता सूची निबंधन की पूरी जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी. मतदाता अपने मतदान केंद्र एवं विधानसभा की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं. मतदाता अपने जिले के डीइओ, इआरओ, एइआरओ की जानकारी ले सकते हैं. बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.

मतदाताओं के लिए आयोग ने ऑनलाइन भी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. आयोग के वेबसाइट www.nvsp.in पर जाकर हेल्पलाइन नंबर 1950 की विशेषताओं की जानकारी ले सकते हैं.

रांची जिले में विधानसभावार ईआरओ से निम्न नंबर पर संपर्क करें

58-तमाड़

9431107193

61-सिल्ली

9431170128

62-खिजरी

8789957895

9470185526

8092367023

63-रांची

9431701700

64-हटिया

9304834197

65-कांके

9430146607

66-माण्डर

9835315591

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola