रांची : सरकार ने विकास की नयी गाथा लिखी : प्रतुल शाहदेव
Updated at : 05 Mar 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में झारखंड में विकास की नयी गाथा लिखी गयी है. सड़क नेटवर्क दुरुस्त हुआ है. सिंचाई की व्यवस्था सुधरी है. लाखों लोगों को निजी व सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला है. विद्यालयों में हजारों […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में झारखंड में विकास की नयी गाथा लिखी गयी है. सड़क नेटवर्क दुरुस्त हुआ है. सिंचाई की व्यवस्था सुधरी है. लाखों लोगों को निजी व सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला है.
विद्यालयों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिवासियों व मूलवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक चलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने संघर्ष यात्रा निकाली थी, जो कि वास्तविकता में विध्वंस यात्रा थी. जनता ने उनके विध्वंस यात्रा को पूरी तरह से खारिज कर दिया. अब पार्टीविहीन हो चुके बाबूलाल मरांडी सर्वोदय यात्रा निकाल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




