तोरपा : एटीएस ने तोरपा में 102 किलो गांजा के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 6:43 AM
विज्ञापन
तोरपा : आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) रांची की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर 102 किलो गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया. तोरपा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास छापामारी कर गांजा की बरामदगी की गयी. इसका बाजार मूल्य 15 लाख रुपये से ज्यादा बताया जाता है. दो अलग–अलग टाटा जेस्ट कार […]
विज्ञापन
तोरपा : आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) रांची की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर 102 किलो गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया. तोरपा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास छापामारी कर गांजा की बरामदगी की गयी. इसका बाजार मूल्य 15 लाख रुपये से ज्यादा बताया जाता है. दो अलग–अलग टाटा जेस्ट कार में गां रांची की ओर से ले जाया जा रहा था.
एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िसा की ओर से दो कार में गांजा भर कर रांची की ओर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर एटीएस के डीएसपी अवध कुमार यादव, इकुद डुंगडुंग, दाउद किड़ो, इंस्पेक्टर राकेश कुमार पुनी ने तोरपा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा से साथ मिलकर पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की. वहां पर टाटा जेस्ट कार नंबर (जेएच 01सीजी 9331) तथा (जेएच 01 सीटी 7199) की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में दोनों कार से गांजा से भरे अलग–अलग 34 पैकेट बरामद किये गये.
इन पैकेट में कुल 102 किलोग्राम गांजा भरा था. छापामारी के क्रम में टीम ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में ताहिर अंसारी (बुंडू, रांची), मोजाहिद आलम (मणी टोला, डोरंडा, रांची) करुण कुमार सिंह (बसरिया, चौपारण, हजारीबाग), तारिक अब्बास (मणी टोला, डोरंडा) राजेंद्र उरांव (डिबडील पतरा टोली, गुमला), अशफाक आलम (मणी टोला, कब्रिस्तान रोड, डोरंडा) शामिल हैं.
पूछताछ के बाद बुधवार को इन्हें जेल भेज दिया गया. तस्कर गिरोह का सरगना रेहान अंसारी ( रहमत कॉलोनी, डोरंडा) बताया जाता है, जो फरार है. बरामद कार रांची निवासी आरिफ अंसारी की बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










