ePaper

रांची : आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Updated at : 28 Feb 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व विशिष्ट नागरिकों से संवाद करेंगे़ पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री देश भर के एक करोड़ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक से महासंवाद करेंगे, जो दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी. प्रदेश में भी मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत […]

विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व विशिष्ट नागरिकों से संवाद करेंगे़ पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री देश भर के एक करोड़ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक से महासंवाद करेंगे, जो दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी. प्रदेश में भी मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्रों को चिह्नित किया गया है़
जिला, मंडल और शक्ति केंद्र के स्तर पर 15 हजार अलग-अलग स्थानों पर नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री से कार्यकर्ताओं, समर्थकों व विश्ष्टि लोगों को जोड़ने की योजना है़ महासंवाद कार्यक्रम दिन के 12 बजे तय किया गया है़ पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि यह संवाद एक चर्चा के रूप में पार्टी के सभी 14 हजार मंडलों, 896 ज़िलों एवं महानगरों पर पूरे हर्षोंल्लास से आयोजित किया जा रहा है़
इसके अतिरक्ति जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कार्यालय से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है़ भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे़ इसके अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी एक-एक चयनित स्थान पर इन कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे़ पार्टी ने प्रधानमंत्री के इस महासंवाद को नमो ऐप के अतिरक्ति इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेज, ट्विटर, यूट्यूब के साथ-साथ कई ऐप्स में करने की योजना तैयार की है़ पार्टी को उम्मीद है कि इससे देश भर के करीब 10 करोड़ लोग महासंवाद से सीधे जुड़ पायेंगे़
कार्यक्रम में कौन कहां होगा शामिल: प्रदेश में सभी मंडलों में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद लक्ष्मण चक्रधरपुर में ,केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत रायडीह गुमला, जयंत सिन्हा हजारीबाग, राज्य सरकार के मंत्री सुखदेव नगर मंडल, लुईस मरांडी दुमका नगर, नीरा यादव झुमरितिलैया, सांसद विद्युत वरण महतो जमशेदपुर, रामटहल चौधरी ओरमांझी, रवींद्र पांडेय बेरमो, रवींद्र पांडेय, निशिकांत दुबे देवघर नगर, विधायक नवीन जायसवाल हटिया, जीतूचरण राम बरियातू , रामकुमार पाहन खिजरी, मनीष जायसवाल कटकमसांडी, राकेश प्रसाद पतरातू व मेयर आशा लकड़ा कोकर में शामिल होंगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola