रांची : षड्यंत्र के तहत लोहरा जाति को प्रमाण पत्र नहीं मिला

Updated at : 25 Feb 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : षड्यंत्र के तहत लोहरा जाति को प्रमाण पत्र नहीं मिला

रांची : आदिवासी लोहरा समाज का हुंकार सम्मेलन रविवार को विधानसभा मैदान में हुआ. इसमें मौजूदा चुनौतियों व समाज की दशा-दिशा पर चर्चा की गयी़ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लोहरा जाति को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है़ हमारी सरकार बनी, तो […]

विज्ञापन
रांची : आदिवासी लोहरा समाज का हुंकार सम्मेलन रविवार को विधानसभा मैदान में हुआ. इसमें मौजूदा चुनौतियों व समाज की दशा-दिशा पर चर्चा की गयी़
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लोहरा जाति को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है़ हमारी सरकार बनी, तो इस कार्य को करना हमारी प्राथमिकता होगी़ भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे, तभी हमारी समस्याओं का समाधान होगा़
पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि एक लिपिकीय भूल के आधार पर लोहरा समाज के बच्चों को नौकरी से वंचित रखा जा रहा है़ आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना अति आवश्यक है़
लोहरा समाज के महासचिव अभय भुटकुंवर ने कहा कि गांव-गांव जाकर अपने हक-अधिकार के लिए जागरूकता अभियान चलायेंगे़ झामुमो के अंतु तिर्की ने कहा कि सभी छोटे-छोटे जनजातीय समूहों को एक मंच पर आना होगा, तभी समस्याओं का समाधान संभव होगा़ झामुमो नेत्री सह महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी ने कहा कि वह लोहरा जनजाति की समस्याओं को अपनी पार्टी के समक्ष रखेंगी़
लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि लोहरा समाज शिक्षा हासिल कर आगे बढ़े़ लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बने़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंग लोहरा व संचालन प्रीतम लोहरा ने किया़ सम्मेलन को शुचेता सिंह, सूरज शाहदेव, सोमा कैथा, रामसुंदर लोहरा, रतन सिंह मुंडा, शांति सवैया, उमेश लोहरा, रामवृक्ष लोहरा, सुशील नाग, दीपक लोहरा, अनिल नाग, नागेश्वर लोहरा, अशोक लोहरा, विक्की लोहरा, रामकृष्ण लोहरा, भगीरथ सिंह मुंडा, गुरुवा लोहरा, सोमदेव करमाली, मंगल लोहरा आदि ने भी संबोधित किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola