रांची : पद्मश्री भगत को डॉक्टर्स ऑफ लैटर्स की उपाधि

Updated at : 20 Feb 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पद्मश्री भगत को डॉक्टर्स ऑफ लैटर्स की उपाधि

एजीटी विवि गुरुग्राम ने की घोषणा रांची : पद्मश्री अशोक भगत को डॉक्टर्स ऑफ लैटर्स की मानद उपाधि प्रदान की जायेगी. इसकी घोषणा एसजीटी विवि गुरुग्राम ने की है. आगामी 20 फरवरी को विवि के दीक्षांत समारोह में उन्हें उपाधि प्रदान की जायेगी. उन्हें यह उपाधि सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जाने को लेकर […]

विज्ञापन
एजीटी विवि गुरुग्राम ने की घोषणा
रांची : पद्मश्री अशोक भगत को डॉक्टर्स ऑफ लैटर्स की मानद उपाधि प्रदान की जायेगी. इसकी घोषणा एसजीटी विवि गुरुग्राम ने की है. आगामी 20 फरवरी को विवि के दीक्षांत समारोह में उन्हें उपाधि प्रदान की जायेगी. उन्हें यह उपाधि सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जाने को लेकर दी जा रही है.
अशोक भगत सामाजिक कार्यकर्ता व विकास भारती बिशुनपुर के संस्थापक सचिव हैं. वर्ष 1951 में जन्मे श्री भगत की कर्म स्थली गुमला है. रांची के आरोग्य भवन में विकास भारती की शाखा है, जहां कई सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है. उन्होंने वर्ष 1972 में उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता के तौर पर अपने सार्वजनिक कैरियर की शुरुआत की.
उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री व कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. वहीं, श्री भगत को वर्ष 2015 में देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया. अशोक भगत ने झारखंड के ग्रामीणों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई अभियान चलाये. युवाओं को रोजगार का साधन दिया. 40 हजार से अधिक युवाओं को स्वरोजगार प्रदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola