रांची : लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 7:40 AM
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (लाेजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पुलवामा की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने […]
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (लाेजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पुलवामा की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी.
शोकसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम रद्द कर दिये गये. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 17 फरवरी को आगामी लोकसभा चुनाव समेत संगठन के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.
रामविलास पासवान ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने सदा ही अदम्य साहस का परिचय दिया है. हमें उनकी वीरता पर गर्व है. यह घटना अत्यंत दुखदायी है, जिसकी जितनी निंदा की जाये, कम है. इससे पहले रामविलास पासवान व चिराग पासवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल सेक्टर दो स्थित राजेंद्र भवन पहुंचे.
शोकसभा में सांसद रामचंद्र पासवान, बिहार सरकार में मंत्री पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता एके बाजपेयी, पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय, बिहार के विधायक राजू तिवारी, राजकुमार शाह, पूर्व विधायक हुलास पांडेय, विधायक नूतन सिंह, सुनील पांडेय, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान समेत देश के विभिन्न राज्यों से आये पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.
शहीदों के परिजनों से मिल कर हरसंभव मदद करें : रामविलास
रामविलास पासवान ने पदाधिकारियों को बताया कि पक्ष-विपक्ष सभी राजनीतिक पार्टियां इस दुख की बेला में एकजुट है. सबने एक सुर में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठायेगी, उसमें सभी पार्टियां एक साथ है.
उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश आक्रोशित है. लोक जनशक्ति पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि पूरी पार्टी इस दुख की बेला में पीड़ित परिवार के साथ है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों से मिल कर उन्हें हरसंभव मदद करें. देश के सभी राज्यों से आये पार्टी और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्षों ने आतंकवादियों के इस कुकृत्य की कड़ी निंदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










