रांची : राजभवन से कांटाटोली स्मार्ट रोड बनाने के लिए शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रांची में स्मार्ट रोड नंबर तीन के निर्माण के लिए शुक्रवार को शिलान्यास किया गया. योजना के तहत राजभवन से कांटाटोली को स्मार्ट सड़क बनाया जाना है. स्मार्ट रोड निर्माण के लिए 87.52 करोड़ रुपये से बनेगी. निर्माण कार्य जुडको की देखरेख में कराया जायेगा. मालूम हो कि शहर की दो अन्य सड़कों […]

विज्ञापन

रांची : रांची में स्मार्ट रोड नंबर तीन के निर्माण के लिए शुक्रवार को शिलान्यास किया गया. योजना के तहत राजभवन से कांटाटोली को स्मार्ट सड़क बनाया जाना है. स्मार्ट रोड निर्माण के लिए 87.52 करोड़ रुपये से बनेगी. निर्माण कार्य जुडको की देखरेख में कराया जायेगा.

विज्ञापन
मालूम हो कि शहर की दो अन्य सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है.
स्मार्ट रोड नंबर एक बिरसा चौक से रांची एयरपोर्ट मार्ग (लागत 47.25 करोड़) और स्मार्ट सड़क नंबर दो बिरसा चौक से राजभवन मार्ग (लागत 150.97 करोड़) पर बनाया जा रहा है.
इन सड़कों पर यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कराया जा रहा है. इसके बाद सीवरेज लाइन बनेगा. यूटिलिटी डक्ट एवं सीवेरज लाइन पर सीमेंट व छड़ से ढक्कन के रूप में ढका जायेगा. रिक्शा व पैदल यात्री का परिचालन वहीं होगा. यूटिलिटी डक्ट और सीवरेज लाइन सड़क के दोनों ओर बनेंगे. सड़क के बीच में डिवाइडर होगा, जिस पर खंभे लगेंगे. खंभों पर एलइडी लाइटें होंगी. डिवाइडरों पर पेड़-पौधे लगाये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola