रांची : रांची विवि के फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को प्रोन्नति देने की डेड लाइन फेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 12:30 AM
रांची : रांची विश्वविद्यालय के फोर्थ ग्रेड कर्मियों को प्रोन्नति देने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गयी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गयी समय सीमा में कर्मियों की प्रोन्नति का पत्र जारी नहीं हो सका. रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सह सिनेट सदस्य अर्जुन राम ने पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय […]
रांची : रांची विश्वविद्यालय के फोर्थ ग्रेड कर्मियों को प्रोन्नति देने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गयी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गयी समय सीमा में कर्मियों की प्रोन्नति का पत्र जारी नहीं हो सका. रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सह सिनेट सदस्य अर्जुन राम ने पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया था.
धरना के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 15 फरवरी तक कर्मियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया था. कर्मियों को प्रोन्नति देने के लिए 13 फरवरी को परीक्षा ली गयी. परीक्षा व साक्षात्कार के बाद उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी. परीक्षा में शामिल कर्मियों की मेरिट लिस्ट तैयार हो गयी.
मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद भी प्रोन्नति की लिस्ट जारी नहीं की गयी है. इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. रांची विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सह सिंडिकेट सदस्य अर्जुन राम ने कहा है कि प्रोन्नति की लिस्ट जारी नहीं होने से विश्वविद्यालय कर्मियों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि अगर शनिवार को कर्मियों की प्रोन्नति का पत्र जारी नहीं किया गया, तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










