कानून-व्यवस्था पर मोदी को लिखा पत्र

Updated at : 28 Jun 2014 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था पर मोदी को लिखा पत्र

रांची . संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जतायी है. अपने पत्र में राजेंद्र प्रसाद ने लिखा है कि झारखंड में कानून का राज खत्म हो गया है. राजनेताओं, अधिकारियों, गुंडों के बीच सांठगांठ के कारण निदरेष लोगों […]

विज्ञापन

रांची . संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जतायी है. अपने पत्र में राजेंद्र प्रसाद ने लिखा है कि झारखंड में कानून का राज खत्म हो गया है. राजनेताओं, अधिकारियों, गुंडों के बीच सांठगांठ के कारण निदरेष लोगों की हत्या हो रही है.

राजेंद्र प्रसाद ने यह भी लिखा कि झारखंड का गठन झारखंडियों के विकास के लिए किया गया था पर झारखंड में राजनेताओं की इच्छाशक्ति की कमी, जात पात की राजनीति और भ्रष्टाचार ने झारखंड को बरबाद कर दिया है. राजेंद्र प्रसाद ने लिखा है कि कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें एवं राज्य को सेना के हवाले किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola