खुशखबरी! अब अपने नजदीकी किराना या स्टेशनरी की दुकानों से निकाल सकेंगे पैसे

राजेशकुमाररांची : डाक विभाग के बैंक ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. विभाग ने नयी पहल की है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अपने पास की किराना दुकान, स्टेशनरी या अन्य दुकानाें से पैसे की निकासी कर सकेंगे. विभाग ने इसके लिए रांची समेत पूरे झारखंड में अब […]
राजेशकुमार
रांची : डाक विभाग के बैंक ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. विभाग ने नयी पहल की है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अपने पास की किराना दुकान, स्टेशनरी या अन्य दुकानाें से पैसे की निकासी कर सकेंगे. विभाग ने इसके लिए रांची समेत पूरे झारखंड में अब तक 905 मर्चेंट एकाउंट खोल दिये हैं.
इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को क्यूआर कार्ड दिया जा रहा है. इसमें क्यूआर कोड भी शामिल है. ग्राहक इसके माध्यम से 2,000 रुपये की निकासी कर सकते हैं. यही नहीं, ग्राहक संबंधित दुकानों से कोई सामान खरीदना चाहते हों, तो खरीद सकते हैं. आनेवाले दिनों में इन जगहों पर पैसे जमा करने की भी सुविधा शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










