रांची : पिस्का मोड़ से पुलिस बूथ, हाइमास्ट लाइट और मॉड्यूलर टॉयलेट हटेंगे

Updated at : 08 Feb 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पिस्का मोड़ से पुलिस बूथ, हाइमास्ट लाइट और मॉड्यूलर टॉयलेट हटेंगे

मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने किया शहर के चौक-चौराहों का निरीक्षण रांची : मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और नगर आयुक्त मनोज कुमार ने गुरुवार को राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के मद्देनजर कई मौके पर […]

विज्ञापन
मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने किया शहर के चौक-चौराहों का निरीक्षण
रांची : मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और नगर आयुक्त मनोज कुमार ने गुरुवार को राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के मद्देनजर कई मौके पर ही मेयर ने अहम निर्णय लिये. साथ ही उनके क्रियान्वयन का आदेश भी जारी किया. निरीक्षण कार्यक्रम पिस्का मोड़ से शुरू हुआ. यहां ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के लिए चौक के बीचोबीच बने ट्रैफिक पुलिस बूथ और हाइमास्ट लाइट को हटाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सड़क किनारे बने मॉड्यूलर टॉयलेट को भी शिफ्ट करने का आदेश दिया गया. यहां मेयर ने कहा कि इस चौक पर अक्सर कि छत्तीसगढ़ से आनेवाले ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है. यह बंद होना चाहिए.
दुर्गा मंदिर के समीप बनेगा गोलंबर
रातू राेड में किशोरी यादव चौक होगा छोटा
पिस्का मोड़ से निकल कर निगम की टीम रातू रोड दुर्गा मंदिर के समीप पहुंची. यहां निगम के टीम ने गोलंबर बनाने का निर्देश दिया. टीम यहां से निकल कर किशोरी यादव चौक पहुंची. यहां 20 फीट में फैले चौक के गोलंबर को छह फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया गया. इस चौक में लग रहे निरंतर जाम को देखते हुए सभी ऑटो की पार्किंग न्यू मार्केट के अंदर कराने का आदेश दिया. साथ ही इंफोर्समेंट टीम को निर्देश दिया गया अवैध रूप से चल रहे ऑटो पर कार्रवाई की जाये. इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि किसी भी हाल में सड़क पर वाहन पार्क न हो.
हरमू चौक का होगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम की टीम ने हरमू चौक के सौंदर्यीकरण कराने का भी निर्देश दिया. साथ ही इस चौराहे का नामकरण किसी बड़े नेता के नाम पर करने का निर्णय लिया गया. निरीक्षण कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, सिटी मैनेजर सौरभ कुमार, अंबुज सिंह, आेंकार पांडेय, प्रदीप रवि आदि शामिल थे.
रांची : 20 मिनट तक बंद रहा बिरसा चौक गेट
रांची : धरना प्रदर्शन के कारण गुरुवार दोपहर 2:15 बजे से 2:35 बजे तक (करीब 20 मिनट तक) बिरसा चौक का गेट बंद रहा. यहां उपस्थित पुलिस विभाग के पदाधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों को समझा कर रोड से हटाया. इसके बाद गेट को खोल दिया गया. कई लोग गेट खोलने के इंतजार में वहां खड़े रहे थे. जबकि, कई लोग वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola