रांची : जनता सरयू राय के बयान को गंभीरता से नहीं लेती : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि रघुवर सरकार के मंत्री सरयू राय सत्ता विरोधी बयान देकर कैबिनेट की शोभा बढ़ाते रहते हैं. वह बेशर्म सरकार के मंत्री होकर इस्तीफा देने का हास्यास्पद बयान देते हैं. जनता सरयू राय के बयान को गंभीरता से नहीं लेती है. श्री राय कांग्रेस पार्टी […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि रघुवर सरकार के मंत्री सरयू राय सत्ता विरोधी बयान देकर कैबिनेट की शोभा बढ़ाते रहते हैं. वह बेशर्म सरकार के मंत्री होकर इस्तीफा देने का हास्यास्पद बयान देते हैं.
जनता सरयू राय के बयान को गंभीरता से नहीं लेती है. श्री राय कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार उठाये जाने वाले मुद्दों पर बयान देते हैं. कांग्रेस ने स्किल डेवलपमेंट, बिजली, शाह ब्रदर्स, माइंस व मिनरल्स की चोरी, कोयला तस्करी जैसे मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन किया है. लेकिन, सरकार लोक-लाज छोड़ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती रही है. कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










