रांची : 17 वर्षों से चल रहा मामला मध्यस्थता से सुलझ गया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाई-बहन के बीच जमीन के स्वामित्व के लिए 17 वर्षों से चला एक मुकदमा मध्यस्थता के जरिये सात बैठकों में सुलझा लिया गया. यह मामला मौजा हिंदपीढ़ी थाना रांची वार्ड नंबर 13 के होल्डिंग संख्या 731, एमएस प्लॉट संख्या 1081 अौर 1082 जिसका कुल रकबा दो कट्ठा दो छटांक 34 वर्गफीट का है. […]
विज्ञापन
रांची : भाई-बहन के बीच जमीन के स्वामित्व के लिए 17 वर्षों से चला एक मुकदमा मध्यस्थता के जरिये सात बैठकों में सुलझा लिया गया. यह मामला मौजा हिंदपीढ़ी थाना रांची वार्ड नंबर 13 के होल्डिंग संख्या 731, एमएस प्लॉट संख्या 1081 अौर 1082 जिसका कुल रकबा दो कट्ठा दो छटांक 34 वर्गफीट का है.
इस जमीन को अपीलकर्ता आमिर कासिम (भाई) अौर मामले की विपक्षी सायदा खातून के पिता स्वर्गीय मो इदरीस ने अपनी पुत्री सायदा खातून अौर मोनिजा खातून के नाम कर दिया था. उक्त जमीन को पाने के लिए आमिर कासिम ने स्वत्व अपील संख्या 154/2002 न्यायालय में दायर किया था.
यह मामला एजेसी संतोष कुमार की अदालत में लंबित था. इस मामले को मध्यस्थता केंद्र रांची भेजा गया था. डालसा सचिव फहीम किरमानी ने इसे सुलझाने के लिए ममता श्रीवास्तव को नामित किया था.
सात बैठकों के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गयी. इसमें तय हुआ कि मो आमिर कासिम उक्त जमीन के एवज में पांच लाख रुपये वादिनी को देंगे़ साथ ही उसी जमीन पर एक दुकान (दस फीट गुणा सात फीट का) देने पर भी राजी हुए. इस समझौते पर सायदा खातून राजी हो गयी. मोनिजा खातून पूर्व में ही उस जमीन पर से दावा छोड़ चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










