लोकसभा चुनाव 2019 : फेक शेड्यूल जारी करने पर रांची के युवक को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 05 Feb 2019 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : फेक शेड्यूल जारी करने पर रांची के युवक को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 की फेस शेड्यूल जारी करने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल ने झारखंड के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बाद में उसे बेल पर छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार झाखंड के रहने वाले गोमंत कुमार लोकसभा चुनाव 2019 का फेक शेड्यूल सोशल मीडिया और […]

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 की फेस शेड्यूल जारी करने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल ने झारखंड के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बाद में उसे बेल पर छोड़ दिया गया.

जानकारी के अनुसार झाखंड के रहने वाले गोमंत कुमार लोकसभा चुनाव 2019 का फेक शेड्यूल सोशल मीडिया और अपने वेबसाइट पर प्रसारित किया था. दिल्‍ली पुलिस के साइबर सेल को जब यह जानकारी मिली तो उक्‍त युवक के घर जांच के लिए टीम पहुंच गयी. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गयी. हालांकि बाद में उसे बेल पर छोड़ दिया गया.

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गोमंत कुमार ‘mytechbuzz’ नाम का एक वेबसाइट संचालित करता है. जिसमें कथित रूप से उसने लोकसभा चुनाव 2019 का पूरा फेक शेड्यूल जारी कर दिया था. बताया जा रहा है कि गोमंत कुमार मूल रूप से साहेबगंज का रहने वाला है, जो की फिलहाल चुटिया में रहकर अपना वेबसाइट संचालित कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola