रांची : मानव तस्करी मामले में प्रभा मुनि को मिली औपबंधिक जमानत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को बच्चों की तस्करी करने के मामले की आरोपी प्रभा मुनि की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी प्रभा मुनि को औैपबंधिक जमानत की सुविधा प्रदान कर दी. प्रार्थी को 28 मार्च तक के लिए जमानत दी गयी. अदालत ने सरकार […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को बच्चों की तस्करी करने के मामले की आरोपी प्रभा मुनि की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
अदालत ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी प्रभा मुनि को औैपबंधिक जमानत की सुविधा प्रदान कर दी. प्रार्थी को 28 मार्च तक के लिए जमानत दी गयी. अदालत ने सरकार को मामले की अद्यतन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से वरीय अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी ने पक्ष रखा.
औपबंधिक जमानत देने का आग्रह करते हुए अदालत को बताया कि निचली अदालत में मामले में गवाही चल रही है. सीआरपीसी की धारा-299 के तहत गवाही के दौरान उसके प्रति परीक्षण के लिए आरोपी का रहना आवश्यक है. अदालत ने प्रार्थी के आग्रह को स्वीकार करते हुए आैपबंधिक जमानत प्रदान की. उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रभा मुनि को मानव तस्करी ���े आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार कर झारखंड लायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










