रांची : धनबाद के पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन की याचिका पर सुनवाई

Updated at : 31 Jan 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धनबाद के पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन की याचिका पर सुनवाई

मामला धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला का रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस प्रमथ पटनायक की अदालत में बुधवार को धनबाद रिंग रोड भू-अर्जन मुआवजा घोटाला मामले में आरोपी पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन नायक की ओर से दायर याचिका (क्रिमिनल अपील) पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को […]

विज्ञापन
मामला धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला का
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस प्रमथ पटनायक की अदालत में बुधवार को धनबाद रिंग रोड भू-अर्जन मुआवजा घोटाला मामले में आरोपी पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन नायक की ओर से दायर याचिका (क्रिमिनल अपील) पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.
साथ ही अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व एसीबी की ओर से अधिवक्ता टीएन वर्मा ने पक्ष रखते हुए प्रार्थी को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया. पूर्व में अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को क्रिमिनल अपील में तब्दील कर दिया था. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी लाल मोहन नायक धनबाद के पूर्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी थे.
धनबाद रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण मामले में मुआवजा के करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है. घोटाला मामले में पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन नायक को भी आरोपी बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola