रांची़ : बापू की पुण्यतिथि पर टाना भगतों का सामूहिक उपवास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को टाना भगत समुदाय के लोगों ने एक दिन का सामूहिक उपवास किया. इसमें रांची, लोहरदगा व लातेहार से आये टाना भगत समुदाय के अलावा शांति प्रतिष्ठान झारखंड व गांधी 150वीं जयंती अभियान झारखंड के प्रतिनिधि भी शामिल […]
विज्ञापन
रांची़ : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को टाना भगत समुदाय के लोगों ने एक दिन का सामूहिक उपवास किया. इसमें रांची, लोहरदगा व लातेहार से आये टाना भगत समुदाय के अलावा शांति प्रतिष्ठान झारखंड व गांधी 150वीं जयंती अभियान झारखंड के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.
इसमें गांधी 150वीं जयंती अभियान झारखंड के संयोजक मधुकर, सह संयोजक डॉ सुनीता, डॉ विश्वनाथ आजाद व प्रवक्ता मनोज ने अहम भूमिका निभायी. इस आयोजन के तहत राज्य, देश व दुनिया में हो रही हिंसा पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रार्थना की गयी व भजन प्रस्तुत किया गया. विश्व शांति के लिए टाना भगत एवं महात्मा गांधी के बलिदान को भी याद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










