ePaper

रांची : हर सप्ताह होगा रिम्स के भवनों का निरीक्षण

Updated at : 29 Jan 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हर सप्ताह होगा रिम्स के भवनों का निरीक्षण

रांची : रिम्स परिसर के सभी भवनों का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण किया जायेगा. इस दौरान जो कमियां पायी जायेंगी, उसे दूर करने के लिए मौके पर ही समय सीमा निर्धारित कर दी जायेगी. सोमवार को रिम्स निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश जारी किया. वे अस्पताल परिसर का भ्रमण करने के बाद पीएचइडी […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स परिसर के सभी भवनों का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण किया जायेगा. इस दौरान जो कमियां पायी जायेंगी, उसे दूर करने के लिए मौके पर ही समय सीमा निर्धारित कर दी जायेगी. सोमवार को रिम्स निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश जारी किया. वे अस्पताल परिसर का भ्रमण करने के बाद पीएचइडी के अभियंता के साथ बैठक कर रहे थे.
दरअसल, निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पाया कि कई जगह पानी टपक रहा है. इस पर उन्होंने तत्काल पीएचइडी के अभियंता उदय कुमार को बुलाकर जानकारी ली. कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा. रिम्स प्रबंधन हर महीने मेंटेनेंस के लिए पैसा देता है, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हो रहा है.
ऐसे में अब आप हमारे साथ प्रत्येक सप्ताह परिसर के भवनों का भ्रमण करेंगे. निदेशक ने कहा कि आप अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक तय करें. मैं खुद पत्र लिखकर आपके विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करना चाहता हूं, जिससे समस्या का स्थायी निदान किया जा सके. अस्पताल की हर छोटी-छोटी समस्या के लिए कई बार बालेना पड़ता है.
मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा बेसमेंट में जलजमाव पर भी निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की. कहा कि पानी जमने से संक्रामक बीमारी होने की आशंका बनी रहती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप पूरा प्लान तैयार करके दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola