रांची : वर्ष 2018 में 5.33 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
Updated at : 24 Jan 2019 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों की सत्यापन तिथि में किया बदलाव रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत कोल्हान प्रमंडल के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्व में 28 जनवरी से चार फरवरी तक निर्धारित किया गया था. अपरिहार्य कारणों से तिथि में परिवर्तन किया गया है. अल्पसूचीबद्ध […]
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों की सत्यापन तिथि में किया बदलाव
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत कोल्हान प्रमंडल के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्व में 28 जनवरी से चार फरवरी तक निर्धारित किया गया था. अपरिहार्य कारणों से तिथि में परिवर्तन किया गया है.
अल्पसूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अब चार फरवरी से 11 फरवरी तक होगा. आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्यापन तिथि को अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित किया गया है. यह भी कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्व तिथि की जिस पाली में निर्धारित थी, अब उनके प्रमाण पत्रों की जांच परिवर्तित तिथि में उसी पाली में की जायेगी. विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.
परिवर्तित तिथि
पूर्व की तिथि नयी तिथि
28 जनवरी चार फरवरी
29 जनवरी पांच फरवरी
30 जनवरी छह फरवरी
31 जनवरी सात फरवरी
एक फरवरी आठ फरवरी
चार फरवरी 11 फरवरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




