रांची : कैमरा लगाने को लेकर हंगामा, मतगणना रुकी

Updated at : 22 Jan 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कैमरा लगाने को लेकर हंगामा, मतगणना रुकी

रांची : पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा की मतगणना में सीसीटीवी कैमरा लगाने व अन्य बातों को लेकर हुए विवाद के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ़ इस कारण मतगणना रोक दी गयी. पर्यवेक्षकों से विवाद होने के कारण उन्होंने खुद को मतगणना कार्य से अलग कर लिया, जिसके कारण मतगणना रुक गयी. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन
रांची : पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा की मतगणना में सीसीटीवी कैमरा लगाने व अन्य बातों को लेकर हुए विवाद के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ़ इस कारण मतगणना रोक दी गयी. पर्यवेक्षकों से विवाद होने के कारण उन्होंने खुद को मतगणना कार्य से अलग कर लिया, जिसके कारण मतगणना रुक गयी.
गौरतलब है कि आठ पदों के लिए रविवार को रांची, अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी के बूथों पर चुनाव हुआ था. आठ पदों में एक पद अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मंत्री, एक केंद्रीय सदस्य व एक अंकेक्षक पद के लिए चुनाव कराया गया था. रविवार को देर रात तक मतदान चलता रहा, जिस कारण रविवार को मतगणना नहीं हो पायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola