रांची : तीन जिलों से की दावेदारी, निकलेगी लालू संदेश यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 12:20 AM
विज्ञापन
रांची : तीन जिलों से की दावेदारी, निकलेगी लालू संदेश यात्रारांची : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि कोडरमा, पलामू और चतरा सीट से राजद लाेकसभा चुनाव लड़ेगा. इन तीनों सीटों से राजद की दावेदारी है़ इन लोकसभा सीट पर सामाजिक समीकरण राजद के पक्ष में है़ उन्होंने कहा कि विपक्षी […]
विज्ञापन
रांची : तीन जिलों से की दावेदारी, निकलेगी लालू संदेश यात्रारांची : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि कोडरमा, पलामू और चतरा सीट से राजद लाेकसभा चुनाव लड़ेगा. इन तीनों सीटों से राजद की दावेदारी है़ इन लोकसभा सीट पर सामाजिक समीकरण राजद के पक्ष में है़ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का मजबूत गठबंधन बनाने में राजद अपनी भूमिका निभायेगा़ भाजपा को शिकस्त देने के लिए विपक्षी दलों को साथ आना है़
एक फरवरी से निकलेगी यात्रा
इसी कड़ी में बुधवार को राजद के प्रदेश नेताओं की बैठक कोडरमा में हुई़ इसमें तय किया गया कि एक फरवरी से पलामू से लालू संदेश यात्रा निकाली जायेगी़ पहले चरण में लालू संदेश यात्रा पलामू ,चतरा,व कोडरमा लोकसभा के सभी प्रखंडों में जायेगी़
लालू प्रसाद के संदेश जन-जन तक पहुंचाये जायेंगे़ इस अभियान में बिहार राजद के नेता भी शामिल होंगे़ बैठक में लालू संदेश यात्रा को लेकर गिरिनाथ सिंह को संयोजक बनाया गया़ यात्रा को सफल बनाने के लिए हरीश श्रीवास्तव,अर्जुन यादव,डॉ मनोज कुमार,आबिद अली, अभय सिंह, मुमताज खान, लक्ष्मण यादव, बलवंत कुमार, विजय राम, साहिल साहिन को अभियान का सदस्य बनाया गया है़
संदेश यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा मुख्य वक्ता होंगे़ प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज ने बताया कि लालू संदेश यात्रा में सभी प्रखंडों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा. इस सभा में बिहार के नेता सहित पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद व विधायक शामिल होंगे़
नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जायेंगे़ इधर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पासवान,पूर्व सांसद मनोज कुमार, घुरन राम, हीरा राम तूफानी, अर्जुन यादव, हरीश श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार, आबिद अली, सुभाष यादव, राजकुमार यादव, प्रणव कुमार बबलू, मुमताज खान, मुक्तेश्वर पांडेय, लक्ष्मण यादव, इब्तखार खान ,कामेश्वर यादव सहित कई लोग शामिल हुए़
कोडरमा में हुई पदाधिकारियों की बैठक
- तीन लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक समीकरण राजद के पक्ष में : अन्नपूर्णा
- तीनों लोकसभा में संदेश यात्रा के साथ अभियान की शुरुआत करेगा राजद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










