रांची : दिन भर परेशान रहे बीएसएनएल के लगभग 12 लाख मोबाइल उपभोक्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के रांची सहित पूरे झारखंड के उपभोक्ता मंगलवार को पूरे दिन परेशान रहे. खबर लिखे जाने तक परेशानी ठीक नहीं हुई थी. ग्राहक जब भी कॉल कहीं कर रहे थे, तो काफी परेशानी हो रही थी. दोपहर होते-होते स्थिति और खराब हो गयी. वॉयस कॉल के साथ-साथ इंटरनेट […]
विज्ञापन
रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के रांची सहित पूरे झारखंड के उपभोक्ता मंगलवार को पूरे दिन परेशान रहे. खबर लिखे जाने तक परेशानी ठीक नहीं हुई थी.
ग्राहक जब भी कॉल कहीं कर रहे थे, तो काफी परेशानी हो रही थी. दोपहर होते-होते स्थिति और खराब हो गयी. वॉयस कॉल के साथ-साथ इंटरनेट भी एकदम ठप हो गया था. कई प्रयासों के बाद कॉल लग भी जाता, तो बात करने में परेशानी हो रही थी. इस समस्या के कारण झारखंड के लगभग 12 लाख उपभोक्ता परेशान हैं.
कॉल ड्रॉप की समस्या के साथ-साथ क्रॉस कनेक्शन से भी लोग परेशान रहे. कॉल करने पर हैलो-हैलो कहते-कहते कॉल कट जा रहा था. आवाज साफ नहीं आ रही थी. मीडिया कनेक्टिविटी में आयी परेशानी के कारण वॉयस के साथ-साथ इंटरनेट की स्पीड भी कम हो गयी थी.
बीएसएनएल के जीएम सुजीत कुमार ने कहा कि मीडिया कनेक्टिविटी में आयी परेशानी के कारण कॉल व इंटरनेट में परेशानी आ रही है. देर रात तक इसे री-स्टोर कर लिये जाने की संभावना है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम में 3.40 बजे से छह तक अधिक परेशानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










