रांची : डीएसपी का बॉडीगार्ड बन वसूली करनेवाला पकड़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हरमू रोड के शनि मंदिर व गाड़ीखाना चौक पर मंगलवार की दोपहर डीएसपी का बॉडीगार्ड बन कर एक युवक वसूली कर रहा था़उसने कई ऑटो चालकों से वसूली भी कर ली थी़ बाद में कुछ अन्य ऑटो चालक को उसने रोका़ तब ऑटो चालकों ने इसकी शिकायत महासंघ से की़ महासंघ की शिकायत […]
विज्ञापन
रांची : हरमू रोड के शनि मंदिर व गाड़ीखाना चौक पर मंगलवार की दोपहर डीएसपी का बॉडीगार्ड बन कर एक युवक वसूली कर रहा था़उसने कई ऑटो चालकों से वसूली भी कर ली थी़ बाद में कुछ अन्य ऑटो चालक को उसने रोका़ तब ऑटो चालकों ने इसकी शिकायत महासंघ से की़ महासंघ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची़ जब पुलिस वालों ने वसूली कर रहे युवक से पूछा कि किस डीएसपी के बाॅडीगार्ड हो, तो वह अलग-अलग लोगों का नाम बताने लगा़ शक होेने पर कोतवाली पुलिस उसे थाना ले गयी़ पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रोगी है और हजारीबाग का रहनेवाला है़
कोतवाली पुलिस ने उसके संबंध में जब छानबीन की, तो पता चला कि वह सही में मानसिक रोगी है और रिनपास में उसका इलाज भी हुआ है़ उसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों को बुला कर उसे उनके हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










