रांची : मुख्यमंत्री ने गरीब सवर्णों को तोहफा दिया : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड ने भी केंद्र सरकार की तर्ज पर अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरियों में और सरकारी शिक्षण संस्थानों में दाखिले में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मकर संक्रांति के दिन […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड ने भी केंद्र सरकार की तर्ज पर अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरियों में और सरकारी शिक्षण संस्थानों में दाखिले में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मकर संक्रांति के दिन गरीब सवर्णों को बड़ा तोहफा दिया है़ भाजपा के सबका साथ, सबका विकास एजेंडे को मजबूती दी है़ देश का कोई गरीब विकास में पीछे नहीं छूटने वाला है़
श्री शाहदेव ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर गरीबों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है.
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग को मिल रहे आरक्षण के अतिरिक्त होगा़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि इस आदेश को तुरंत अमल में लाया जायेगा़ राज्य सरकार अनारक्षित वर्ग के गरीबों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए तत्पर है़ इस बड़े निर्णय के लिए रघुवर सरकार को धन्यवाद है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










