कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, कई रहेंगी रद्द, जानें आखिर क्यों

Updated at : 13 Jan 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, कई रहेंगी रद्द, जानें आखिर क्यों

रांची : मुगलसराय डिवीजन में इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया व कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. ट्रेन संख्या 18611 व 18612 (रांची-वाराणसी-रांची एक्स.) रांची से 14, 15, 18, 19, 21, 22, 25 व 26 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं, वाराणसी से ट्रेन 15, 16, 18, 19, […]

विज्ञापन
रांची : मुगलसराय डिवीजन में इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया व कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. ट्रेन संख्या 18611 व 18612 (रांची-वाराणसी-रांची एक्स.) रांची से 14, 15, 18, 19, 21, 22, 25 व 26 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं, वाराणसी से ट्रेन 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25 व 26 जनवरी को रद्द रहेगी.
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है
ट्रेन संख्या 18103 व 18104 (टाटानगर-अमृतसर ट्रेन) टाटानगर से 16, 21, 23 को रद्द रहेगी. वहीं अमृतसर से ट्रेन 18, 23, व 25 जनवरी को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 15021 व 15022 (शालीमार-गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्स.) शालीमार से 22 जनवरी को रद्द रहेगी व गोरखपुर से 21 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18311 व 18312 (संबलपुर-वाराणसी-संबलपुर एक्स.) संबलपुर से 13, 16, 20, 23 व 27 को रद्द रहेगी. वहीं वाराणसी से 14, 17, 21, 24 व 28 को रद्द रहेगी.
जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है
ट्रेन संख्या 12453 (रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्स.) रांची से 17, 20, 24 व 27 जनवरी को गोमो, गया होकर जायेगी.
ट्रेन संख्या 18631 (रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्स.) रांची से 17 व 24 जनवरी को बरकाकाना-गढ़वा रोड, चौपन चुनार-इलाहाबाद होकर जायेगी.
ट्रेन संख्या 18632 (अजमेर-रांची गरीब नवाज एक्स.) अजमेर से 19 व 26 जनवरी को इलाहाबाद, चुनार, चोपन, गढ़वा होकर आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola