रांची नीरज सिंह हत्याकांड : आरोपी विधायक संजीव सिंह की जमानत पर सुनवाई, केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में गुरुवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अदालत ने मामले […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अदालत में गुरुवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
अदालत ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. प्रतिवादी की ओर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी संजीव सिंह को पुलिस ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी बनाया है.
21 मार्च 2017 को सरायढेला के पास नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. 23 मार्च 2017 को नीरज के चचेरे भाई संजीव सिंह सहित चार के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










