ओड़िशा भ्रमण पर जायेंगे बोकारो और हजारीबाग के 150 आदिवासी बच्चे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लुगूबु : ओलचिकी इतुन आसड़ा तिलैया (ललपनिया) की ओर से बोकारो और हजारीबाग जिले में संचालित संताली स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक व गांवों के प्रधान 12 जनवरी को ओड़िशा भ्रमण पर जायेंगे. भ्रमण दल में 150 लोग शामिल होंगे. इसमें 70 हजारीबाग जिले के होंगे. सभी ओड़िशा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्मस्थली का दर्शन […]

विज्ञापन
लुगूबु : ओलचिकी इतुन आसड़ा तिलैया (ललपनिया) की ओर से बोकारो और हजारीबाग जिले में संचालित संताली स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक व गांवों के प्रधान 12 जनवरी को ओड़िशा भ्रमण पर जायेंगे. भ्रमण दल में 150 लोग शामिल होंगे.
इसमें 70 हजारीबाग जिले के होंगे. सभी ओड़िशा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्मस्थली का दर्शन करेंगे. आसड़ा के अध्यक्ष रामकुमार सोरेन ने हजारीबाग से डीसी से मिल कर इस संबंध में एक आवेदन देते हुए सहयोग का आग्रह किया है. हजारीबाग डीसी रवि कुमार शुक्ला ने ओड़िशा भ्रमण में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है. प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक गुलांजी मुर्मू, अर्जुन बेसरा, सरिता हांसदा, कृष्णा मुर्मू, अजय, पुष्पा टुडू, सुरेंद्र किस्कू आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola