पिस्कानगड़ी : चचेरे भाई की चापड़ से की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नगड़ी थाना क्षेत्र की घटना पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर पंचायत अंतर्गत डोमडोली गांव निवासी सुनील मल्हार की उसके चचेरे भाइयों व भगीना ने चापड़ से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात की है. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इसकी जानकारी नगड़ी थाना को दी. […]
विज्ञापन
नगड़ी थाना क्षेत्र की घटना
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर पंचायत अंतर्गत डोमडोली गांव निवासी सुनील मल्हार की उसके चचेरे भाइयों व भगीना ने चापड़ से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात की है. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इसकी जानकारी नगड़ी थाना को दी.
थाना प्रभारी राम नारायण सिंह शव लेकर थाना आये व पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी देवनाथ मल्हार, छोटन मल्हार (पिता हराधन मल्हार) तथा इनके भगीना मनोज मल्हार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवनाथ मल्हार, छोटन मल्हार व मनोज मल्हार ने अपना मालवाहक टेंपो खराब होने का बहाना बना कर उसे टोचन करने के लिए सुनील मल्हार को कतरपा-हरही रोड पर बुलाया.
जब सुनील अपना मालवाहक टेंपो लेकर वहां पहुंचा, तो योजना के मुताबिक देवनाथ देवनाथ, छोटन व मनोज मल्हार ने चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी. सुनील अपने पीछे पत्नी अंजलि देवी, दो पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गया है. ग्रामीणों के अनुसार सुनील ने जब से मालवाहक टेंपो खरीदा था, तब से दोनों परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










