रांची : लालपुर से डिस्टिलरी पुल तक पसरा रहता है अंधेरा

रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माणाधीन होने के कारण हाल के दिनों में लालपुर चौक से कोकर को आनेवाले मार्ग में वाहनों का दबाव बढ़ गया है. इस सड़क पर रात में काफी संख्या में वाहन चलते हैं. लेकिन, इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने के कारण इस सड़क से आने-जानेवालों को काफी […]
रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माणाधीन होने के कारण हाल के दिनों में लालपुर चौक से कोकर को आनेवाले मार्ग में वाहनों का दबाव बढ़ गया है. इस सड़क पर रात में काफी संख्या में वाहन चलते हैं.
लेकिन, इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने के कारण इस सड़क से आने-जानेवालों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों की मानें, तो डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय कोकर में ही रहते हैं. प्रतिदिन इस सड़क से होकर गुजरते हैं, लेकिन इस सड़क पर फैले अंधेरे की ओर उनका ध्यान नहीं है. डिस्टिलरी पुल से लेकर लालपुर चौक तक सड़क किनारे डेढ़ दर्जन से अधिक स्ट्रीट लाइट हैं. लेकिन इसमें से केवल चार लाइटें ही जलती हैं. इस कारण सड़क में दूर-दूर तक अंधेरा पसरा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




