बरकट्ठा: पुलिया से नीचे गिरी पिकअप वैन, तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा : बरकट्ठा के चांदगढ़ बेडोकला में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की रात करीब सात बजे की है. बताया जाता है कि अंबाडीह मरकच्चो में होनेवाले यज्ञ के लिए चंदा लेकर सभी लोग पिकअप वैन से लौट रहे […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा के चांदगढ़ बेडोकला में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की रात करीब सात बजे की है.
बताया जाता है कि अंबाडीह मरकच्चो में होनेवाले यज्ञ के लिए चंदा लेकर सभी लोग पिकअप वैन से लौट रहे थे. इसी दौरान गाड़ी बेकाबू होकर चांदगढ़ में एक पुलिया के नीचे जा गिरी. हादसे में वाहन पर सवार बुधन सिंह (45), छट्टू राणा (40) और पंकज यादव (22) की मौत हो गयी. सभी अंबाडीह (मरकच्चो, कोडरमा) के रहनेवाले थे.
वहीं सरयू सिंह (52), प्रयाग यादव (50) समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये. एक बच्चे को भी मामूली चोट आयी है. घायलों को तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए बेडोकला गांव के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला. सूचना मिलने पर झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव चांदगढ़ पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola