ePaper

रांची का तापमान 6 और कांके का 1.1 पर पहुंचा

Updated at : 25 Dec 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची का तापमान 6 और कांके का 1.1 पर पहुंचा

शहर का पारा चढ़ा व ग्रामीण क्षेत्रों का घटा रांची : राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों का पारा लगातार गिर रहा है. सोमवार को कांके का तापमान बीएयू के तापमापी यंत्र ने 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. रविवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं मैक्लुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. […]

विज्ञापन

शहर का पारा चढ़ा व ग्रामीण क्षेत्रों का घटा

रांची : राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों का पारा लगातार गिर रहा है. सोमवार को कांके का तापमान बीएयू के तापमापी यंत्र ने 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. रविवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

वहीं मैक्लुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शहरी क्षेत्र में राजधानी रांची का पारा सोमवार को छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार के तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं मौसम विभाग ने कांके का पारा रविवार से करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया है. रविवार को मौसम विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस बताया था. वहीं सोमवार को 3.2 डिग्री बताया. विभाग के अनुसार, आनेवाले कुछ दिनों तक रात में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है.

अलाव की व्यवस्था की गयी : ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने राजधानी के विभिन्न चाैक-चाैराहों पर अलाव की व्यवस्था की है़ उपायुक्त के निर्देश पर रिम्स हॉस्पिटल, कोकर चौक, बूटी मोड़, करम टोली चौक, बड़गाई बस्ती, पिस्का मोड़, पंडरा, अलबर्ट एक्का चाैक, कांटाटोली सहित अन्य चाैक-चाैराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola