इटकी में बारिश से मॉडल घर ध्वस्त

Updated at : 19 Dec 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
इटकी में बारिश से मॉडल घर ध्वस्त

इटकी : क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बारिश से प्रखंड में मिट्टी का बन रहा एकमात्र मॉडल घर ध्वस्त हो गया. उक्त घर 90 हजार की लागत से बांस, काठ व मिट्टी के सहारे बनाया जा रहा था. इधर, बेमौसम बारिश से धान की फसल खेतों व खलिहानों […]

विज्ञापन
इटकी : क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बारिश से प्रखंड में मिट्टी का बन रहा एकमात्र मॉडल घर ध्वस्त हो गया. उक्त घर 90 हजार की लागत से बांस, काठ व मिट्टी के सहारे बनाया जा रहा था. इधर, बेमौसम बारिश से धान की फसल खेतों व खलिहानों में ही बर्बाद होने की स्थिति में आ गयी है.
मंगलवार को इटकी का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहा. बारिश व ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना बंद सा हो गया है, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है. अधिकतर दुकानें मंगलवार को बंद की स्थिति में रही. स्कूल व सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति नगण्य रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola